Advertisement

दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 11 एवं 12 मार्च को

दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 11 एवं 12 मार्च को राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर// इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर, छत्तीसगढ़ जैव प्रौद्योगिकी प्रोन्नत सोसायटी एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय नवाचार किसान मेला एवं प्रदर्शनी 11 और 12 मार्च को किया जा रहा है। यह किसान मेला एवं प्रदर्शनी राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान एक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र का लोकार्पण किया जाएगा जहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा उत्पादित विभिन्न किसानोपयोगी उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे जिनमें विभिन्न फसलों के बीज, पौध सामग्री, कृषि यंत्र, बायो फर्टिलाइजर, बायो इन्सेक्टिसाइड, पेस्टिसाइड एवं अन्य उत्पाद शामिल हैं। इस दो दिवसीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के लगभग 15 सौ किसान शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57