Advertisement

कांग्रेस द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित

कांग्रेस द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अम्बिकापुर/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयों का वितरण किया गया।
            कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अपेक्षा सिंह गहरवार थी। अध्यक्षता फिजियोथेरेपिस्ट डॉ दीक्षा खरेने की। विशिष्ट अथिति रजनी देवांगन पैथोलॉजिस्ट थीं।अथिति चिकित्सको ने महिलाओ के स्वास्थ्य सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।अतिथियों को शाल, श्रीफल और  महिला न्याय सम्मान से से सम्मसनित किया गया। इस दौरान महिलाओ का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। महिलाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।संचालन रूही गजाला और नुजहत फातिमा ने और आभार प्रदर्शन आनंदी तिग्गा ने किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह,जिपं सदस्य शशि सिंह,निधि सिंह, सरला सिंह,चित्रा मिश्रा,रजनी महंत, गीता श्रीवास्तव, पूर्णिमा सिंह,गांगी बाई, मालती सिंह,शमा परवीन,रंजना सिन्हा, सरला राय, संगीता मिज, नसरीन जफर, शकीला परवीन,सरोज मिंज सरला राय, लक्ष्मी, निर्मला मानिकपुरी, ममता सिंह, अंजू, कमला, पूर्णिमा सिंह, गीता श्रीवास्तव, चंचला, रंजू सिन्हा, अनुराधा, सपना, रानी, विमला रजक, रीनू, पुनीता चौधरी,अनिता सोनी,प्रीति सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05