Advertisement

डीजे साउंड सिस्टम लगाकर कोलाहल करने के मामले मे कार्यवाही।

डीजे साउंड सिस्टम लगाकर कोलाहल करने के मामले मे कार्यवाही।

सार्वजानिक स्थल पर डीजे साउंड सिस्टम लगाकर कोलाहल करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अनावेदक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत की जा रही कार्यवाही। अनावेदक के कब्जे से 02 नग साउंड बॉक्स एवं 01 नग एम्प्लीफायर किया गया जप्त।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 09/03/24 कों दौरान पेट्रोलिंग सूचना प्राप्त हुई कि बंगाली चौक के पास एक व्यक्ति द्वारा काफी तेज आवाज़ मे डीजे साउंड सिस्टम बजाया जा रहा हैं, पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो शम्भू मजूमदार उम्र 25 वर्ष साकिन बंगाली चौक अम्बिकापुर द्वारा काफी तेज आवाज़ मे डीजे साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था, जिससे आस पास के लोगो एवं आने जाने वाले लोगो कों परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जो तत्काल पुलिस टीम द्वारा अनावेदक से डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग हेतु अनुमति पत्र की माँग की गई, जो किसी भी प्रकार का वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नही किया गया, जो अनावेदक द्वारा 15 कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कारण पाये जाने पर 02 नग साउंड बॉक्स एवं 01 नग एम्प्लीफायर मौक़े से जप्त किया गया एवं अनावेदक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/24 धारा 15 कोलाहाल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय, आरक्षक रमन मण्डल, अमित राजवाड़े शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57