Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्षित केंद्र मे महिला जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्षित केंद्र मे महिला जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वर्ष भर उत्कृष्ट कार्यों मे शामिल महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों प्रशस्ती पत्र देकर किया गया प्रोत्साहित। कार्यक्रम मे नारी सशक्तिकरण की दिशा मे महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन पर की गई चर्चा। महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों नये क़ानून एवं उनकी बारीकीयों से परिचित कर महिलाओ एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु नये क़ानून मे कड़े प्रबंध होने की दी गयी जानकारी।

सरगुजा पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक कों रक्षित केंद्र स्थित सभाकक्ष मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा के मुख्य आतिथ्य मे महिला जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया,साथ ह पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों पुरुस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए कहा कि सरगुजा पुलिस के प्रत्येक उपलब्धि मे महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की सहभागिता रहती हैं, महिला पुलिस कर्मचारियों कों दोहरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता हैं,इस जिम्मेदारी के साथ हमारी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी प्रत्येक कार्यवाही मे आगे रहती हैं, महिला विवेचको द्वारा की गई कार्यवाही मे दोषसिद्धि का प्रतिशत अधिक पाया जाता हैं, महिला जागृति के लिए क़ानून का सम्यक ज्ञान आवश्यक हैं, पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रोत्साहित कर प्रत्येक थाना/चौकी मे आने वाले पीड़ितों/फरयादियों की समस्या सुनकर उनकी समस्याओ का निराकरण करने हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वर्ष भर बेहतर कार्य कर सरगुजा पुलिस कों गौरवान्वित करने वाले महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया गया, वर्ष भर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी :- रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, निरीक्षक अंजू चेलक, निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, उप निरीक्षक रम्भा साहू, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक शोभा खन्ना, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, सहायक उप निरीक्षक (एम) अंजू प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक (एम) नसीमा आरा, प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, ट्रैफिक शाखा से महिला आरक्षक अंजती, निमंजना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जयंती बड़ा, ऑपरेशन गुंज टीम सहित ताईक्वाँडो टीम की बालिकाओं कों प्रशस्ती पत्र और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ आरक्षक शैलेश तिवारी की पुत्री रंजना तिवारी द्वारा 10 वी क्लास की परीक्षा मे 97% अंक लाकर सरगुजा पुलिस परिवार कों गौरवान्वित किया गया हैं, पुलिस परिवार की बालिका कों पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया, साथ ही समाज की ख्यातिलब्ध समाज सेविकाओं का कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया गया, कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय न्यायधीश श्री अमित जिंदल द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों क़ानून के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई, कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों कों पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, सरगुजा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सहित काफी संख्या मे पुलिस परिवार बच्चे, वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57