Advertisement

15 हवाई अड्डों का शुभारंभ किया लेकिन इनमें सरगुजा के दम हवाई पट्टी का नाम नहीं

15 हवाई अड्डों का शुभारंभ किया लेकिन इनमें सरगुजा के दम हवाई पट्टी का नाम नहीं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर/परदेश की भाजपा सरकार और सांसद की पड़ लोलुपता से सरगुजा एक बार फिर से हवाई सुविधा से वंचित हो गया प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश भर में 15 हवाई अड्डों का शुभारंभ किया लेकिन इनमें सरगुजा के दम हवाई पट्टी का नाम नहीं है,जबकि दरिमा हवाई एयरपोर्ट का काम पूर्ण है।हवाई यात्रा का रूट भी तय किया जा चुका है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने एक बयान जारी कर इसे सरकार की नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने करोड़ो रूपये दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन के लिए दिया था। युद्ध स्तर पर एयरपोर्ट का काम पूरा कराकर लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी।डीजीसीए की टीम निरीक्षण भी कर चुकी थी। उड़ान 4.2 योजना के तहत अम्बिकापुर-बिलासपुर-अम्बिकापुर और अम्बिकापुर-रायपुर-अम्बिकापुर मार्ग फ्लाई बिग कम्पनी को परिचालन हेतु अवार्ड किया जा चुका है। अंबिकापुर की जनता ने जिसे संसद बनाकर दिल्ली में आवाज उठाने की उम्मीद से भेजा वह रन वक्त में अपनी जिम्मेदारी से भाग मुख्यमंत्री बनने के होड़ में लग गयी। राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन महीने में सरगुजा को हवाई सेवा से जोड़ने कोई पहल नहीं किए जाने का परिणाम है कि आज दरिमा से हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी। सरकार की उदासीनता से सरगुजा के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57