Advertisement

नारी शक्ति अभिनंदन समारोह में नारी शक्तियों का हुआ सम्मान 

नारी शक्ति अभिनंदन समारोह में नारी शक्तियों का हुआ सम्मान 

प्रतिभाओं को सम्मानित करके मैं भी गौरवांवित हुआ, नमन है मातृ शक्ति को- राजेश अग्रवाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंबिकापुर//जन दरबार न्यूज मीडिया ग्रुप की ओर से होटल ऐवेलोन इन में नारी शक्ति अभिनंदन समारोह का आयोजन अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, शफी अहमद पूर्व अध्यक्ष श्रम मंडल छत्तीसगढ़, सुश्री वंदना दत्ता वरिष्ठ समाज सेवी, सुश्री विद्या दीदी संचालिका प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा श्रीमती तृप्ति सिंह, आर आई पुलिस विभाग के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में जन दरबार न्यूज मीडिया ग्रुप ने समाज सेवा, स्वच्छता, शिक्षण, खेल तथा पढ़ाई, स्वयं सहायता समूह, साहित्य, कला, चिकित्सा, जनप्रतिनिधित्व, तथा विशेष प्रतिभा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की तारीफ करने हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करके मैं भी गौरवांवित हुआ, नमन है मातृ शक्ति को जिन्होंने अपनी मेहनत व जुनून के बल पर समाज में एक अलग स्थान बनाया है। सच कहूँ तो यह सम्मान उनको नहीं मिल रहा बल्कि उनको देकर मुझे मिल रहा है।  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व श्रम मंडल छत्तीसगढ़ अध्यक्ष शफी अहमद ने सम्मानित हुए महिला प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे समाज की बेटियों में इतनी प्रतिभा भरी पड़ी है देखकर मन प्रसन्नता से भर गया, उन्हें ढेरों बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यदि अलग अलग क्षेत्रों में अच्छा काम कर रही महिलाएं एक जुट होकर आगे बढ़ें तो कोई ताकत उन्हें रोक नहीं सकती। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुश्री वंदना दत्ता ने कहा कि नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में कहीं ना कहीं पुरुष समाज का भी योगदान है, आज भी महिलाओं का अभिनन्दन करने के लिए पुरुषों ने ही यह आयोजन किया है मैं आयोजकों को ढेरों साधुवाद देती हूँ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुश्री विद्या दीदी ने कहा कि नारी अगर ठान ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं, समाज को दिशा देने का काम आज महिला शक्ति कर रही है। इस अवसर पर  विशिष्ट अतिथि श्रीमती तृप्ति सिंह आर आई पुलिस ने कहा कि समाज में अपना स्थान बनाने के नारियों को बहुत संघर्ष करना पड़ता है, मैंने भी यहाँ तक पहुँचने के लिए बहुत लड़ाई लड़ी है। किसी भी नारी को हिम्मत हारने की जरूरत नहीं आप पूरी ताकत से आगे बढिये मंजिल जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर के वरिष्ठ कवि विनोद हर्ष, राजेश पांडे अब्र, अंचल सिन्हा, डॉ योगेन्द्र गहरवार, स्नेहलता वर्मा, अदीक्षा देवांगन तथा कवि संतोष सरल ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांध दिया। प्रतिभावान गायिका शताक्षी वर्मा तथा हिमांगी त्रिपाठी ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि संतोष सरल ने तथा आभार प्रदर्शन जन दरबार न्यूज एडिटर रेहान रज़ा ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने वाली महिला शक्तियों में श्रीमती सीमा सोनी रोटी बैंक, श्रीमती मुक्ता गुप्ता सरस भोजन, श्रीमती मंजूषा भगत पार्षद, श्रीमती रूही गजाला पार्षद, डॉ प्रज्ञा अग्रवाल चिकित्सक, डॉ शबनम खानम वॉयस ओवर आर्टिस्ट आकाशवाणी, श्रीमती स्नेहलता वर्मा साहित्यकार, कुमारी अदीक्षा देवांगन ग़ज़लकार, कुमारी शताक्षी वर्मा गायिका, श्रीमती आशा सोनी शिक्षिका मैनपाट, सुश्री पूनम सिंह डायरेक्टर उम्मीद की किरण स्कूल, श्रीमती रुक्मिणी जायसवाल मास्टर ट्रेनर जन शिक्षण संस्थान, श्रीमती रामेश्वरी तिर्की स्वच्छता दीदी, श्रीमती मंजूषा कुजूर स्वच्छता दीदी, श्रीमती निमंजना टोप्पो आरक्षक यातायात, श्रीमती अजवंती सिंह आरक्षक यातायात, कुमारी प्रज्ञा मिश्रा बास्केटबॉल खिलाड़ी, कुमारी बेबी अफरीदा 12 वीं टॉपर तथा कुमारी आस्था गुप्ता 10 वीं टॉपर प्रमुख रहीं। इस अवसर पर मुशर्रत अली, विशाल शर्मा, बुधराम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57