Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024//जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रथम चरण प्रशिक्षण सम्पन्न

लोकसभा निर्वाचन 2024//जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रथम चरण प्रशिक्षण सम्पन्न

अम्बिकापुर// लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रथम चरण प्रशिक्षण मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा श्री विलास भोस्कर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री नूतन कुमार कंवर, प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज कौशिक, स्वीप एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, जिला पंचायत के एपीओ सीके मिश्रा, डॉ प्रशांत शर्मा उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ राजकमल मिश्रा, डॉ एस एन पांडे, डॉ अनिल सिन्हा, डॉ संजीव लकड़ा और डॉ नीलाभ कुमार के द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षकों के द्वारा वीवीपीएटी की हैंड्सऑन प्रशिक्षण दिया गया तथा निर्वाचन से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी लिफाफे के साथ-साथ प्रपत्र 17 एवं पीठासीन अधिकारी की डायरी के सम्बन्ध में बताया गया। मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यशाला में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भोस्कर ने मास्टर ट्रेनर से आगामी लोकसभा निर्वाचन में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों को सभी तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी देने कहा। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से कई तकनीकी प्रश्न पूछ कर प्रशिक्षण पर फीडबैक भी लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आगामी दिनों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम-
13 मार्च को सहायक व्यय प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक के सहायक, व्यय लेखांकन दल, स्टेटिक सर्विलांस दल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। साथ ही 14 मार्च को सेक्टर अधिकारियों की लोकसभा निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित है, 15 मार्च को मास्टर ट्रेनर्स की द्वितीय चरण प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन परीक्षा भी लिया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57