मोदी की गारंटी तो किसानो को पंचायत भवन में प्रति क्विंटल 3100 रु एक मुश्त नगद भुगतान का था जो हुआ नहीं

मोदी की गारंटी तो किसानो को पंचायत भवन में प्रति क्विंटल 3100 रु एक मुश्त नगद भुगतान का था जो हुआ नहीं

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

छत्तीसगढ़ मॉडल कि न्याय योजना से किसानों को धान की कीमत 2660रु प्रति क्विंटल मिला था अभी 440 रु ही अतिरिक्त दिया गया

रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने साय सरकार की मोदी की गारंटी पूरा होने के दावा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई किसान न्याय योजना का नाम बदलकर कृषक उन्नति योजना करने से मोदी की गारंटी कैसे पूरी हुई? मोदी की गारंटी तो किसानों को पंचायत भवन में 65100 रु प्रति एकड़ एक मुश्त नगद देने का था। लेकिन किसानों को मात्र 2183 रुपए कि दर से ही भुगतान किया है. कांग्रेस सरकार के दौरान ही किसानों को धान की कीमत 2660 रु और 2680 रु क्विंटल कि दर से भुगतान हो रहा था. मतलब साय सरकार किसानो को 440 रु प्रति क्विंटल ही अतिरिक्त भुगतान कि हैं.किसानों को धान की कीमत 3100 रु प्रति क्विंटल की दर से सीधा भुगतान होता है तो माना जाता कि मोदी की गारंटी पूरा हुई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने धान उत्पादक के अलावा गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष और सब्जी उत्पादक किसानों को भी न्याय योजना के माध्यम से 10000 रु प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देती थी. जिसे साय सरकार ने बंद करके किसानों के साथ भेदभाव अन्याय किया हैं.और किस न्याय योजना की चौथी किस्त भी किसानों को नहीं दी है भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल ही किसानों कि हितैषी है और साय सरकार भी छत्तीसगढ़ मॉडल के द्वारा शुरू की गई योजनाओं को आगे बढ़ा रही है. मोदी की गारंटी गुजरात मॉडल पूरा फ्लॉप हो गई है।