Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर स्टील प्लांट में हादसा हो गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर स्टील प्लांट में हादसा हो गया। मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुई। रोज की तरह श्रमिक प्लांट में काम कर रहे थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू इसकी चपेट में आकर झुलस गए।हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए। घटना की सूचना तत्काल प्लांट प्रबंधन और पुलिस को दी गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

घायलों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्ती

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

4 में 2 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47