Advertisement

मुख्यमंत्री से अंबिकापुर को फोरलेन सड़क से जोड़ने की मांग

मुख्यमंत्री से अंबिकापुर को फोरलेन सड़क से जोड़ने की मांग

रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी तक फोरलेन सड़क से जुड़ना, व्यापक जनहित में सरगुजा क्षेत्र के विकास में क्रांतिकारी कदम होगा- अखिलेश सोनी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंबिकापुर//भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर अंबिकापुर को फोरलेन सड़क से जोड़ने की मांग की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपे ज्ञापन में अखिलेश सोनी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश वाराणासी एवं नागपुर दो महत्वपूर्ण शहरों के मध्य स्थित है। दोनों शहरों का महत्व अनेकानेक कारणों से छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए अत्यधिक है। नागपुर से वाराणासी की दूरी लगभग 935 किमी है। नागपुर से रायपुर एवं बिलासपुर होते हुए कटघोरा तक तथा रेनुकुट (हाथी नाला) से वाराणासी तक भी 4 लेन सडक बनी हुई है। कटघोरा से रेनुकुट (हाथी नाला) की दूरी लगभग 270 किमी है, जो 4 लेन सडक नहीं है एवं सम्पर्क अत्यन्त असुविधाजनक है। यदि भारत माला परियोजना या अन्य योजनाओं के तहत कटघोरा से रेनुकुट (हाथी नाला) तक 4 लेन सडक का निर्माण कर दिया जाये, तो वाराणासी (उ.प्र.) से रेनुकुट, होते हुए छ.ग. के अम्बिकापुर, बिलासपुर-रायपुर दुर्ग-राजनांदगांव से नागपुर शहर (महाराष्ट्र) 4 लेन एक्सप्रेस वे से जुड़ जायेगा।
फोरलेन के संदर्भ में मुख्यमंत्री से चर्चा में उन्होंने कहा कि रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी तक फोरलेन सड़क से जुड़ना, व्यापक जनहित में सरगुजा क्षेत्र के विकास में क्रांतिकारी कदम होगा, उक्त स्वीकृति से छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के मध्य बहुआयामी विकास के मार्ग भी खुलेंगे। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या एवं बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणासी से नागपुर के मध्य छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य सरगुजा सम्भाग अन्तर्गत ‘राम वन गमन’ के कई महत्वपूर्ण स्थल आते है। रामगढ़, शिवपुर, महेशपुर, सीता बेंगरा, मैनपाट, रतनपुर की महामाया, डोंगरगढ़ जैसे प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटक स्थलों को भी यह मार्ग जोड़ेगा। व्यापार, संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विषयों में तीनों प्रदेश के लोग लाभान्वित हो सकेंगे।
व्यापक जनहित को देखते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर को वाराणासी तक 4 लेन सड़क से जोड़ने के लिए कटघोरा से अम्बिकापुर होते हुए उत्तर प्रदेश के रेनुकुट (हाथी नाला) तक 4 लेन सड़क (एक्सप्रेस वे) के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का मुख्यमंत्री से निवेदन किया है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के दरमियां पूर्व सांसद कमलभान सिंह मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57