Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कुल 07 चरणों में होंगे निर्वाचन,सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण होगा मतदान

लोकसभा निर्वाचन 2024 कुल 07 चरणों में होंगे निर्वाचन,सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण होगा मतदान

12 अप्रैल को होगा अधिसूचना का प्रकाशन, मतदान 07 मई तथा मतगणना 4 जून को होगी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को दोपहर 03ः00 बजे प्रेसवार्ता कर लोकसभा निर्वाचन 2024 की तारीखों का ऐलान किया है। इस दौरान जिला कलेक्टरेट के एनआईसी कक्ष से सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनसिंह नेताम, नोडल सुनील नायक, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु शनिवार से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। देश के कुल 07 चरणों में निर्वाचन होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 11 विधानसभा क्षेत्र हेतु तीन चरणों में निर्वाचन सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा में निर्वाचन होगा, द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर तथा तृतीय चरण में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर- चाम्पा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग तथा रायपुर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन सम्पन्न होंगे। सरगुजा लोकसभा हेतु 12 अप्रैल को अधिसूचना का प्रकाशन किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इसी तरह नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की तिथि 20 अप्रैल तथा अभ्यर्थियों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तथा मतदान की तिथि 07 मई को निर्धारित की गई है। इसी तरह मतगणना की तिथि 04 जून को निर्धारित की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57