Advertisement

होलिका दहन एवं होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

होलिका दहन एवं होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर // भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा कर दिये जाने के उपरांत जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस दौरान सरगुजा जिले में दिनांक 24 मार्च 2024 को होलिका दहन एवं दिनांक 25 मार्च 2024 को होली का पर्व मनाया जाना है। उक्त त्यौहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री फागेश सिन्हा, मो.नं 9770446896 को अनुभाग क्षेत्र अम्बिकापुर का सम्पूर्ण प्रभार, सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, श्री रवि राही, मों.नं 9111848071 को अनुभाग क्षेत्र सीतापुर, उदयपुर के अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री बी.आर. खाण्डे, मो.नं. 6266754663 को अनुभाग क्षेत्र उदयपुर, और धौरपुर(लुण्ड्रा) के अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डधिकारी श्री राम सिंह ठाकुर को अनुभाग क्षेत्र धौरपुर(लुण्ड्रा) का सम्पूर्ण प्रभार दिया गया है।
इसी तरह डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री डी.एस.उईके, मो,नं. 7869464215, और अम्बिकापुर के तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री उमेश्वर सिंह बाज, मो.नं 798750846 को सिटी कोतवाली क्षेत्र अम्बिकापुर, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री बनसिंह नेताम, मो.नं 7987206399 और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री निखिल श्रीवास्तव मो.नं.8770439087 को थाना गांधीनगर क्षेत्र अम्बिकापुर, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती उमा राज, मो.नं 7898431115 और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री कमलेश कुमार मिरी, मो.नं.9131498784 को थाना मणिपुर क्षेत्र अम्बिकापुर को प्रभार दिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57