खण्डसरा एवं मारो में ली गई शांति समिति की बैठक

खण्डसरा एवं मारो में ली गई शांति समिति की बैठक

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बेमेतरा – होली पर्व को लेकर बेमेतरा पुलिस द्वारा पुलिस चौकी खण्डसरा परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत किया गया, आर्दश आचार सहिंता के नियमों का पालन करते हुए, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह, पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, सउनि शंकर लाल सोनवानी के द्वारा आगामी होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये पुलिस चौकी खण्डसरा एवं मारो क्षेत्रांतर्गत के रहने वाले वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकगण, कोटवारो की उपस्थिति में शांति समिति की मीटिंग ली गई। जिसमें अपने अपने गांव/शहर में होलिका दहन सुरक्षित एवं खुले स्थान पर हो, आसपास बिजली के तार, पैरावट, भूसा, सकरी गलियों में न किया जाय। इसके अलावा बीच सडक पर भी होली न जलाए, जिससे यातायात एवं दुर्घटना से बचा जा सकें। मुखौटा न लगाने, कीचड, लिक्विड ज्वलनशील पदार्थ न लगाने, किसी भी पुरूष महिला के उपर जबरन रंग गुलाल न लगाने, कपडा न फाडने, यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, झगडा विवाद न करने तथा किसी भी धर्म समाज के विरुद्ध उत्तेजक, अपमान जनक वाले पोस्ट ना डाली जावे, ना ही ऐसी कोई पोस्ट को फॉरवर्ड की जावे इत्यादि समझाईस देकर शांति पूर्वक होली पर्व मनाने की अपील किया गया। बैठक में होली त्यौहार में शहर की सामाजिक सदभावना को हर हाल में बनाए रखने का आग्रह उपस्थित लोगों से किया गया।