Advertisement

कलेक्टर ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण इकाइयों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण इकाइयों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

कहा- नकदी सहित आभूषणों, मदिरा, सामानों के अवैध परिवहन पर रहेगी निर्वाचन आयोग की पैनी नजर

लोकसभा आम निर्वाचन-2024

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर//कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने आज लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी को लेकर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण इकाइयों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए ईईएम की इकाई पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस दौरान नकदी, आभूषण सहित विभिन्न प्रकार के अवैध लेन-देन व परिवहन पर टीमें सतत् व सघन निगरानी करें।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज सुबह 11.00 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा पुलिस विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों से किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं पर पुलिस, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के चेकपोस्ट में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमार्ग के साथ-साथ ऐसे अंदरूनी इलाके जहां से अंतर्जिला की सीमा लगी हो, पर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमें लगातार निगहबानी करें। उन्होंने सभी एफएसटी दलों के प्रतिदिन की रिपोर्टिंग प्रस्तुत करने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार को दिए। इसी तरह आबकारी विभाग को अवैध शराब बिक्री, परिवहन व भण्डारण पर रोक लगाने के साथ-साथ मदिरा दुकानों में भी होने वाली बिक्री की नियमित मॉनिटरिंग कर स्टॉक रजिस्टर का मिलान करने व संदिग्ध लेन-देन का परीक्षण करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया। जिला निर्वान अधिकारी ने बैठक में एफएसटी व एसएसटी दलों के संबंध में कहा कि वे किसी से शिकायत मिलने का इंतजार न करके निर्वाचन क्षेत्रों में लगातार दौरा कर सतत् निगरानी करते रहें और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने सभी चेकपोस्ट में स्थैतिक निगरानी एवं उड़नदस्ता दल द्वारा की जाने वाली सभी कार्यवाहियों की वीडियो रिकार्डिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निरीक्षण दल यह भी प्रयास करने के लिए निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोकेशन कव्हर हो जाएं। इसके अलावा बैठक में यह बताया गया कि किसी भी बैंक खाते से 10 लाख रूपए से अधिक नकदी एवं सामान के परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल आयकर विभाग के संज्ञान में लाया जाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे लेन-देन वाले खातों की जानकारी बैंकर्स के द्वारा तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा।
50 हजार रूपए से अधिक की नकदी व आभूषणों का अनिवार्यतः रखें वैध दस्तावेज-
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान विभिन्न दलों के द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाएगी और संदेह के आधार पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 50 हजार रूपए से अधिक की नकदी, ज्वैलरी एवं अन्य सामान जो निष्पक्ष निर्वाचन को प्रभावित करने वाला प्रतीत हो अथवा संदेहास्पद लगे, के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी कीमती सामान रखने पर उसका बिल अथवा पक्की रसीद व अन्य वैध दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ में रखें। दस्तावेज के अभाव में संबंधितों के विरूद्ध भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। अतः अनावश्यक परेशानियों से बचने के लिए वे अपने साथ वैध दस्तावेज जरूर रखें। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन अवधि में सामूहिक भोज, भण्डारा आदि के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक होगा। साथ ही ऐसे आयोजन का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ के लिए तो नहीं किया जा रहा, इसका परीक्षण करने के बाद ही एआरओ द्वारा अनुमति प्रदाय की जाएगी।
बैठक में डीएफओ आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, एएसपी श्रीमती मनीषा ठाकुर, सहायक कलेक्टर प्रखर चंद्राकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल सहित व्यय अनुवीक्षण समिति से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57