छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

बलरामपुर: स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, सीएमएचओ ने दिए सख्त निर्देश

बलरामपुर में सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, एचआरपी, संस्थागत प्रसव, टीबी व कुष्ठ कार्यक्रमों की समीक्षा।

बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, सीएमएचओ ने दिए सख्त निर्देश

बलरामपुर, 12 फरवरी 2026।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बलरामपुर विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

एजेंडा अनुसार डॉ. सिंह ने सभी सेक्शन के आरएचओ (महिला-पुरुष) एवं सीएचओ को अपने-अपने मुख्यालय में निवास कर नियमित सेवाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टरवार अनुमानित प्रसव तिथि के अनुपात में संस्थागत प्रसव की प्रगति, उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की पहचान तथा एचआरपी एमआईएस में प्रविष्टि की स्थिति की जानकारी ली।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिन स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी पहचान एवं एमआईएस एंट्री कम पाई गई, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थाओं में मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मांग के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कुष्ठ और टीबी कार्यक्रमों की भी समीक्षा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के तहत कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में चिन्हित 68 मरीजों के सत्यापन हेतु निर्देश दिए गए। वहीं टीबी नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम एवं सेक्शन स्तर पर मरीजों की जांच, उपचार एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का, सभी सेक्टर प्रभारी, पर्यवेक्षक, आरएचओ एवं सीएचओ उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!