Advertisement

आयकर नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलों में किया उग्र प्रदर्शन

आयकर नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलों में किया उग्र प्रदर्शन

रायपुर/आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को 1823 करोड़ के नोटिस भेजे जाने के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध करते हुये इनकम टैक्स विभाग को भाजपा की कठपुतली बताते हुये विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा वरिष्ठ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस आने वाले दिनो में इस आंदोलन को और उग्र करेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि डरी हुई मोदी सरकार कांग्रेस के बैंक खातों को जप्त करके वसूली नोटिस भेजवा कर यह चाहती है की पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव ना लड़ पाए और इसके लिए आयकर विभाग के माध्यम से बाधा उत्पन्न कर रही है। विगत 10 वर्षों के दौरान नोटबंदी हो या पीएम केयर फंड का मामला, भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार की गतिविधियां संदिग्ध रही है, लेकिन उस पर आयकर विभाग को कोई एतराज नहीं है। राजनीतिक दल पर आयकर की देयता नहीं है, भाजपा ने कभी कोई आयकर कर नहीं दिया है, लेकिन दुर्भावनापूर्वक 30 साल पुराने मामले के बहाने ऐन चुनाव के वक्त कांग्रेस को लक्ष्य करके बैंक खातों पर रोक लगाना अलोकतांत्रिक है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05