Advertisement

अंधविश्वास फैलाने वाले भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के खिलाफ कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

अंधविश्वास फैलाने वाले भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के खिलाफ कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

रायपुर/कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के द्वारा बालोद जिला के डौंडीलोहारा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और नींबू काट कर गांव की जन-समस्याओं को अंधविश्वास के माध्यम से दूर करने का प्रलोभन मतदाताओं को दिये जाने की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ के अन्तर्गत कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के द्वारा बालोद जिला के डौंडीलोहारा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और नींबू काट कर गांव की जन-समस्याओ को दूर करने का प्रलोभन मतदाताओ को दी जा रही है। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी द्वारा आम मतदाताओ को गुमराह कर अंधविश्वास भरी प्रलोभन दे कर मतदाताओं को छल पूर्वक अपनी ओर प्रभावित करने के उद्देश्य से उक्त अनर्गल वायदे कर वक्तव्य दिये है। जिससे की उक्त वायदे से निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को दूषित होने की संभावनाओं से इंकार नही किया जा सकता है। जिसका विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में चुनावी सभा में इस प्रकार का कृत्य न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि औषधि और जादुई उपचार आपत्तिजनक विज्ञापन अधिनियम 1954 और आईपीसी के तहत भी अपराध की श्रेणी में आता है।

अतः निवेदन है कि उपरोक्त वक्तव्य देने वाले कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के विरूद्ध तत्काल कानूनी/समुचित कार्यवाही किये जाने की कृपा की जाये।
ज्ञापन सौंपने वाले में कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, अंकित कुमार मिश्रा, एम. नईम, मनोज कुमार सोनकर उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57