Advertisement

शासकीय महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियां लगातार जारी

शासकीय महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियां लगातार जारी

विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर महाविद्यालयों में निरंतर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के मध्य नारा लेखन, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण, वाद-विवाद, नुक्कड़-नाटक, मानव श्रृंखला जैसे गतिविधियां आयोजित कर उन्हें मतदान की महत्ता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, अपने घर-परिवार, गली-मोहल्ले, बसाहटों में मतदान की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में महाविद्यालय के अध्ययनरत् विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मिनीमाता कॉलेज में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित सुंदर व आकर्षक रंगोली का निर्माण कर मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार किया। इसी प्रकार नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता के विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगामी चुनाव में निश्चित रूप से वोट देने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57