Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कोरबा जिले में निर्वाचन प्रशिक्षण आज से प्रारंभ

लोकसभा निर्वाचन 2024: कोरबा जिले में निर्वाचन प्रशिक्षण आज से प्रारंभ

प्रथम चरण का 03 दिवसीय प्रशिक्षण दो पालियों में होगा आयोजित

कोरबा // आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल निष्पादन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में 02 अप्रैल 2024 से मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अकारण अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षणार्थियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 अप्रैल से आयोजित होने वाले प्रथम चक्र का 03 दिवसीय प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित होगा। जिसके तहत प्रथम पाली प्रातः 9ः30 से 12ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा। जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।
यह प्रशिक्षण जिले के कोरबा, कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा, करतला ब्लॉक में आयोजित की गई है। जिसमें कोरबा के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कटघोरा, करतला, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई है। प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इसे गूगल फार्म की मदद से पूर्ण किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा विधानसभा में महिलाएं संभालेंगी कमान –
लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में पहली बार मतदान पूर्ण कराने की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। विधानसभा कोरबा के सभी मतदान केंद्रों में कुशलता पूर्वक मतदान संपादन कराने की जिम्मेदारी महिलाओं द्वारा निभाई जाएगी। जिले की गौरवशाली महिलाएं कोरबा विधानसभा अंतर्गत समस्त मतदान केंद्रों पर पीठासीन एवं सभी मतदान अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। इस हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57