Advertisement

मुक्तिधाम में मधुमक्खियां ने अंतिम संस्कार करने आए लोगों पर किया जानलेवा हमला

मुक्तिधाम में मधुमक्खियां ने अंतिम संस्कार करने आए लोगों पर किया जानलेवा हमला

अर्थी को छोड़ कर भागे लोग किसी ने नदी में कूद कर तो किसी ने बालू में मुंह ढक कर जान बचाई
मधुमक्खियां के हमले से तीस लोग हुए घायल

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – -मुक्तिधाम में युवक की अंतिम संस्कार करने पहुंचे परिजनों पर मधुमक्खियां ने हमला कर 30 लोगों को घायल कर दिया जिसमें 10 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में इलाज कराने पहुंचे जबकि 20 लोग घर पहुंच कर घरेलू उपचार में लगे हुए हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार शिवनंदनपुर ग्राम पंचायत निवासी मृतक विमल मेहता पिता शिवधारी मेहता का रायपुर मे किडनी का लम्बे समय से इलाज चल रहा था जो कल उन्होंने अंतिम सांस ली जिनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन एवं शुभ चिंतक रिहंद नदी मुक्तिधाम अंतिम संस्कार करने पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक मधुमक्खियां ने अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों पर झपट पड़ी लोक पार्थिव शरीर छोड़कर कुछ नदी में कूद कर खुद को बचाया तो कुछ लोग नदी के बालू में लेट कर जान बचाई। जो कुछ समझ पाते उन्हें मधुमक्खियां ने जख्मी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर पहुंचा दिया जहां उन्हें आवश्यक उपचार के बाद चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई मधुमक्खियां से घायल 20 लोग अपने घर पहुंच कर घरेलू उपचार कराया ।इस प्रकार उपचार के पश्चात परिजनों ने मक्खियों से बचते हुए युवक का अंतिम संस्कार किया। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि युवक का 31 मार्च को रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसका अंतिम संस्कार करने मुक्ति धाम पहुंचे थे। मृतक का भाई श्रीकांत मेहता परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ मुक्तिधाम संस्कार करने पहुंचे थे जहां मुक्तिधाम में लगी भगवान शंकर की प्रतिमा में मधुमक्खियां ने छाता से निकल कर अचानक लोगों को काटने पहुंच गई जिसमें तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। लोगों ने पार्थिव शरीर को छोड़कर किसी ने बालू में तो किसी ने रेड नदी में डुबकी लगाकर अपनी जान बचाई तो कुछ घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में भर्ती कराया गया। मधुमक्खियां का हमला शांत होने पर अंतिम संस्कार किया गया।

जिनका घर में इलाज चल रहा है उनमें ललन भारती. रोहित भारती, अजय भारती. विनय, चिवधारी मेहता. पप्पू.अभिषेक पवन अग्रवाल पोन्नी, राहुल भारती, पटकू, मंगल, करमु, गोजे, नान बाबू, अनिल देवसोनी शामिल है। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया उनमेंअल्का ,सुमित्रा सिंह,आशिका सिंह,,फातिमा रोहित,रामकुमार,अजय,उमेश
,अमन संदीप,इक्षा शामिल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47