Advertisement

अवैध रेत उत्खनन, रॉयल्टी चोरी, परिवहन व भण्डारण पर की गई कार्यवाही

अवैध रेत उत्खनन, रॉयल्टी चोरी, परिवहन व भण्डारण पर की गई कार्यवाही

11 प्रकरणों में 3,34,160 रूपए का अर्थदंड

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा //कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, रॉयल्टी चोरी, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस हेतु जिले के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर खनिज अमलो की तैनाती कर नियमित कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौण खनिज रेत की रॉयल्टी चोरी की रोकथाम हेतु विभागीय अमला द्वारा उरगा, कनकी, कुरूडीह, बरमपुर, ईमलीडुग्गु भिलाईखुर्द आदि स्थानों से विगत 30 मार्च से 01 अप्रैल तक कुल 11 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसके अंतर्गत गौण खनिज रेत के 06 प्रकरण दर्ज कर 1 लाख 32 हजार 693 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है एवं गौण खनिज पत्थर के 05 प्रकरण में आरोपित राशि 2 लाख 01 हजार 414 रुपए वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 11 प्रकरणों में कुल 3 लाख 34 हजार 160 रुपए अर्थदंड वसूल कर खनिज आय मद में जमा किया गया है। उक्त प्रकरणों में वाहनों को जप्त कर खान एवं खनिज सहित गौण खनिज के विभिन्न अधिनियमों अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57