Advertisement

सीएमएचओ द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

सीएमएचओ द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चुईया को कारण बताओ नोटिस जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा//कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी द्वारा विभागीय गतिविधियों के सतत् मॉनिटरिंग हेतु आज कोरबा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजगरबहार के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया मे संधारित आर.सी.एच. रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर एच.आर.पी. रजिस्टर, ओ.पी.डी. रजिस्टर, एन.सी.डी. रजिस्टर, रेफरल पंजी सहित अन्य अभिलेखों सहित परिसर का अवलोकन किया तथा अपूर्ण जानकारियों को अद्यतन करने के निर्देश दिए ।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुमारी यामिनी जायसवाल के कार्यों में लापरवाही तथा कार्यों में तत्काल सुधार करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने सेक्टर प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजगरबहार को निर्देश जारी किया कि अधीनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों से पूर्व हितग्राहियों को एक दिन पूर्व सूचना अवश्य देना है, जिससे सत्र प्रभावित ना हो, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जानकारी पंजी में अद्यतन करावे तथा उनकी एल. एम. पी. तथा ई.डी.डी. की जानकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रदर्शित कराएं। समस्त पंजी जैसे ओ.पी.डी.पंजी, एन.सी.डी.पंजी, आर.सी. एच. पंजी समस्त जानकारी अद्यतन कराएं। समस्त टीकाकरण सत्रों पर ही ए.वी.डी.एस. के द्वारा वैक्सीन उपलब्ध कराया जाए। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों के ऊँचाई मापने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था कराना है। एन.सी.डी. स्क्रीनिंग में लक्ष्यानुरूप उपलब्धि प्राप्त किया जाए। समस्त हाई रिस्क गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी अनिवार्य रूप से कराया जाए। यू.सी.एच. सी. कोरबा तथा मेडिकल कॉलेज कोरबा में सोनोग्राफी होने के दिनांक की जानकारी प्रदर्शित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सेक्टर प्रभारी स्वास्थ्य केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें तथा मॉनिटरिंग कर समस्त अभिलेखों को अद्यतन कराएं एवं समस्त पंजी का भौतिक सत्यापन करें। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से करें। सभी निर्धारित मुख्यालय में रहकर समय पर उपस्थित होकर कार्य करें। बिना अनुमति अवकाश पर ना जाए ना ही मुख्यालय छोड़े। इसी प्रकार सीएमएचओ डॉ. केशरी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर गढ़उपरोड़ा में एन.क्यू.ए.एस की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. सी. के. सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57