Advertisement

ग्राम करतमा का मेघावी पुत्र छात्र विदित सिंह का नवोदय विद्यालय हेतु चयन

ग्राम करतमा का मेघावी पुत्र छात्र विदित सिंह का नवोदय विद्यालय हेतु चयन

विदित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता नानी, मौसी एवं गुरुजनों को दिया

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – ग्राम करतमा पहाड़गांव का मेघावी छात्र विदित सिंह का चयन नवोदय विद्यालय सूरजपुर में हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार सूरजपुर विकासखंड जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम करतम्मा पहाड़ गांव निवासी एवम रामानुजनगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भूवनेश्वरपुर में अध्यनरत छात्र विदित सिंह ने नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में सूरजपुर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन किया है।
प्रारंभिक अवस्था से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी विदित सिंह अन्य बच्चों के अन्य बच्चों से भिन्न है। छात्र विदित सिंह के पिता गोपाल सिंह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं और माता श्रीमती वर्षा सिंह शासकीय माध्यमिक शाला रामानुजनगर में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं । विदित सिंह के माता पिता अपने कठिन परिश्रम से बिना किसी ट्यूशन के अपने पुत्र को इस काबिल बनाया की छात्र का चयन सामान्य वर्ग में जिले में तीसरे स्थान पर हुआ ,छात्र शुरू से ही मेधावी रहा है और प्रत्यक वर्ष अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करता सा रहा है। विदित सिंह छात्र सैनिक स्कूल के लिए भी क्वालीफाई कर चुका है जिसके काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। स्कूल के प्राचार्य उमेश गुर्जर एवं स्कूल की हेड मास्टर कुमारी पूजा मिश्रा ने छात्र के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए छात्र को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले विद्यालय परिवार व माता-पिता को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपनी नानी रुक्मणि सिंह एवम मौसी रेखा सिंह ,अपने विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। विदित सिंह के चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष का व्याप्त है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47