Advertisement

स्वीप कार्यक्रम के तहत सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तीन दिवसीय स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत

स्वीप कार्यक्रम के तहत सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तीन दिवसीय स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों का लगातार आयोजन कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री नूतन कंवर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत शहर के आबादी वाले क्षेत्र में फ्लैश मॉब एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहरी मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल श्री नूतन कंवर ने युवा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करते हुए उन्हें लोकतांत्र में चुनाव के महत्व को समझते हुए बताया कि देश में सबसे अधिक आबादी युवाओं की है और युवा पीढ़ी को चुनाव के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए क्योंकि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए मतदान करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करें। वहीं श्री सुनील नायक ने मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति से देश और प्रदेश की उन्नति है। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मतदान का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। मतदान करना और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है।उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ शत-प्रतिशत मतदान की लोगों से अपील की।
कार्यक्रम में डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी, कुलपति संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, गिरीश गुप्ता सहायक नोडल अधिकारी, श्रीमती श्रद्धा मिश्रा, प्रिंसिपल, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57