Advertisement

मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण की हुई शुरुआत, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण का लिया जायजा

मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण की हुई शुरुआत, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण का लिया जायजा

पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 01 को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम सीलिंग, मॉक पोल, विभिन्न सूचना प्रपत्र सहित अन्य विषयों का दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर // लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान संबंधी कार्यों को सुचारू संपादन के लिए प्रथम चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार को हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर ने स्वयं सीनियर सेकेंडरी होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल, न्यू बिल्डिंग पटपरिया पहुंचकर विभिन्न कक्षों में चल रहे पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 01 का मतदान के संबंध में जारी प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा, प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज कौशिक सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री भोस्कर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को गंभीरता के साथ सभी पहलुओं को समझने कहा। उन्होंने प्रशिक्षकों को कहा कि सभी को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग कराएं तथा मॉकपोल अच्छे से हो। कलेक्टर श्री भोस्कर ने इस दौरान पेयजल, भोजन आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच करने स्वयं प्रशिक्षुओं के साथ भोजन किया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एवं सेक्टर अधिकारियों के द्वारा कुल 923 पी-0 पीठासीन अधिकारियों और 923 पी-1 मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम सीलिंग, मॉक पोल, विभिन्न सूचना प्रपत्र आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मतदान अवश्य करने की ली शपथ
प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी कर्मियों ने लोकतंत्र के महत्वपूर्ण त्योहार में हिस्सा लेने और मतदान अवश्य करने की शपथ भी ली।
बता दें कि आगामी प्रशिक्षण मतदान अधिकारियों पी2 एवं पी3 का 12 अप्रैल शनिवार को सुबह 11 बजे से कार्मेल स्कूल नमनाकला में होगा। इसी तरह 13 अप्रैल शनिवार को सर्व वाहन प्रभारी अंबिकापुर का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में, सर्व वाहन प्रभारी लुण्ड्रा का प्रशिक्षण लाईवलीहुड कॉलेज में, और सर्व वाहन प्रभारी सीतापुर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। 16 अप्रैल मंगलवार को सुबह 11.00 बजे कमीशनिंग स्टाफ की ट्रेनिंग जिला पंचायत सभाकक्ष में, 18 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11.00 बजे से संगवारी महिला मतदान कर्मियों का पी0 और पी1 का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में और दिव्यांग मतदान कर्मियों एवं युवा मतदान कर्मी का प्रशिक्षण इसी दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगा। 19 अप्रैल को संगवारी महिला मतदान कर्मियों पी2 और पी3 का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में होगा। इसी तरह माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रथम चरण की ट्रेनिंग 23 अप्रैल मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57