Advertisement

संवाद एवं संपर्क समिति में आदित्येश्वर शरण सिंह देव सदस्य नियुक्त

संवाद एवं संपर्क समिति में आदित्येश्वर शरण सिंह देव को सदस्य नियुक्त

अम्बिकापुर/लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति में सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव को सदस्य नियुक्त किया गया है।
सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के प्रति पार्टी के बड़े नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट जी, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिपक बैज जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप निष्ठा के साथ मिली दायित्वों का निर्वहन करूंगा। सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव को लोकसभा चुनाव में मिली इस अहम जिम्मेदारी को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी सहित उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05