Advertisement

शहर के मुख्य चौकों पर फ्लैश मॉब और नाटक के जरिए एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को किया मतदान के लिए जागरूक

शहर के मुख्य चौकों पर फ्लैश मॉब और नाटक के जरिए एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को किया मतदान के लिए जागरूक

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोस्कर ने दिलाई मतदान अवश्य करने की अपील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर एवं स्वीप नोडल सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर की मौजूदगी में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सरस्वती बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं के माध्यम से शहर के मुख्य चौक पर फ्लैश मॉब, नाटक और शपथ का आयोजन किया गया। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत उक्त आयोजन किए गए। जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिवस में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा गुरुनानक चौक में फ्लैश मॉब के माध्यम से करीब 500 की संख्या में मौजूद श्रमिकों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
इसके बाद महाविद्यालय की नोडल अधिकारी श्रीमती रानी रजक के द्वारा सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा मिश्रा के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा एक भव्य रैली निकाली गई जो गुरुनानक चौक से होते हुए गुदड़ी बाजार तक पहुंची। साथ ही पुलिस लाइन कॉलोनी में घर-घर दस्तक देकर 7 मई 2024 को मतदान करने हेतु अपील की गई। स्वयंसेवकों द्वारा नाटक एवं फ़्लैश मॉब के जरिए मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पिरामिड बना कर समस्त शहर वासियों को एकता में लाने का प्रयास किया गया, साथ ही उन्हें एकता के साथ आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 में अपना मत देने की अपील की गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भोस्कर ने समस्त स्वयंसेवकों व उपस्थित नागरिकों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ एसएन पांडेय, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, गिरीश गुप्ता, स्वीप सहायक नोडल अधिकारी, सी के मिश्रा, डॉ प्रशांत शर्मा एपीओ जिला पंचायत, रवि शंकर पांडे एपीओ, सुजीत जायसवाल, प्रीति तिवारी, रजनीश मिश्रा, सत्यनारायण भगत ,महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक कर्मचारी, श्रीमति स्वाति शर्मा, श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती स्मिता सिन्हा, श्रीमती प्रियलता जायसवाल उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57