Advertisement

राजेन्द्र साहू व आशीष छाबड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर लिए आशीर्वाद

राजेन्द्र साहू व आशीष छाबड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर लिए आशीर्वाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – दुर्ग लोकसभा चुनाव के अंतर्गत बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संण्डी में सिद्धि माता मंदिर, बेमेतरा नगर के माता भद्रकाली, माता शीतला मंदिर, बोरिया के कारोकन्या माता मंदिर, मावलीभाठा के मावलीमाता मंदिर एवं नेवानरा के चंडी माता मंदिर पहुंच दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू एवं आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक बेमेतरा पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किये। साथ ही अपने जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर किस तरह लोकसभा चुनाव में जनता के बीच मुद्दों को लेकर पहुंचना हैैं, इसकी जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क के दरमियान प्रत्याशी द्वारा छोटी-छोटी सभाएं भी ली गई। सभा के दरमियान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं जिन्हें नारी न्याय के अंतर्गत महालक्ष्मी योजना की जानकारी दी गई, महिलाओं को बताया गया कि इस योजना के तहत साल में जहां उन्हें 1 लाख रुपए दिया जाएगा वही महीना के हिसाब से 8333 रुपए मिलेंगा। इस योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में महिलाएं फॉर्म भरने के लिए उत्सुक दिखी। प्रत्याशी राजेन्द्र साहू एवं आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक बेमेतरा के द्वारा संबोधित करते हुए कि आज 10 सालों में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी हैैं, दाल आटा के लिए लोगों को सोचना पड़ रहा हैं। आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ चुका हैं, 10 वर्षों में देश आगे नहीं पीछे की ओर जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न न्याय की बात घोषणा पत्र में कही गई हैं, जिससे कहीं ना कहीं आम लोगों के जीवन में सुधार आएगा। एक तरफ जहां महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना है तो वहीं मनरेगा मजदूरों के लिए 400 रुपए मजदूरी, युवाओं को 30 लाख पदों पर नौकरी सहित विभिन्न बातें शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो भी वादा किया जाता है उसे पूरा किया जाता है जुमलेबाजी नहीं की जातीं, भाजपा की सरकार पिछले 10 वर्षों से सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है किसी भी उनकी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को नहीं मिल पा रहा हैं। आज देश और प्रदेश की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। इस अवसर पर बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, प्रवीण शर्मा, संतधर दीवान, टीआर जनार्दन, सत्रोहन साहू, सहदेव साहू, भुवन साहू, छगन साहू, तारण निर्मलकर, दरबारी साहू, हरिश साहू, एन के डिंडोरे, जयप्रकाश साहू सहित बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47