Advertisement

देश को तानाशाही की ओर ले जाने का हो रहा शर्मनाक प्रयास-टी एस सिंहदेव

देश को तानाशाही की ओर ले जाने का हो रहा शर्मनाक प्रयास-टी एस सिंहदेव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर -जिला कांग्रेस सूरजपुर की विस्तारित बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि चीन हालात प्रयास किया जा रहा है हम सजग नहीं रहे तो देश में लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा कि यह समय है ज़ब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मिलकर चुनावी मैदान में उतरने की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के अथवा आमंत्रण का इंतजार किए बगैर स्वप्रेरणा से स्वयं के संसाधनों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलानी है। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा कहने वालों की पोल खुल चुकी है ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दबाव में किसी प्रकार वसूली की गई है आज पूरा देश जानता है।
बैठक को लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह नें सम्बोधित करते हुये कहा मै आपकी बेटी आपके सहयोग यदि सांसद बनती हूं तो भी आपकी बेटी ही रहूंगी कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दूंगी और संसद में सरगुजा की आवाज बनकर गुंजूंगी।
सीधे संवाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें अपनी बातें रखी तथा श्री टी एस सिंहदेव नें सभी के प्रश्नों का उत्तर देते हुये पार्टी के जीत के लिये अपील की। जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े नें स्वागत उद्बोधन किया संचालन महामंत्री प्रदीप राजवाड़े एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राम कृष्ण ओझा ने किया।
बैठक में पूर्व विधायक खेल साय सिंह, डॉ प्रेम साय सिंह, पारस नाथ राजवाड़े, भानू प्रताप सिंह, लोकसभा प्रभारी पवन अग्रवाल, शफी अहमद, रणविजय सिंह तोमर, राजकुमारी मराबी, नरेश राजवाड़े, सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी जोन सेक्टर एवं बूथ प्रभारी सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57