Advertisement

आज 16 अभ्यर्थियों ने लिये नामांकन फ़ार्म, 14 ने अमानत राशि भी जमा की

आज 16 अभ्यर्थियों ने लिये नामांकन फ़ार्म, 14 ने अमानत राशि भी जमा की

रायपुर लोकसभा के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू

रायपुर// रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना आज सुबह 11 बजे जारी की गई। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ गौरव सिंह द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी करते ही लोकसभा सदस्य निर्वाचन की नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है । आज पहले दिन ही क्षेत्र के 16 लोगों ने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुँचकर नामांकन फॉर्म लिये। इनमें से 14 लोगों ने निर्धारित अमानत राशि भी कार्यालय में जमा करा दी है। आज नामांकन फॉर्म लेने वाले लोगों में पाँच निर्दलीय अभ्यर्थियों सहित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधि शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने आज निर्दलीय बोधन लाल फरीकार, प्रवीण जैन, रोहित कुमार पाटिल, दिनेश ध्रुव, राजेश ध्रुव ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए। इसी तरह राष्ट्रीय जन सभा पार्टी से लखमु राम टंडन, सुदर समाज पार्टी के पीला राम अनंत, भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल, कम्युनिस्ट पार्टी के विश्वजीत हार्राडे, घूम सेना के नीरज सैनी, भारतीय शक्ति पार्टी के दयाशंकर निषाद, चेतन पार्टी निर्दलीय के मनोज वर्मा, शक्ति सेना भारत देश की श्रीमती सविता बंजारे, अखिल भारतीय जन सेवा पार्टी के रवि कुमार श्रीवास, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के तिलक सोनकर और राइट टू रिकॉल पार्टी के अनिल कुमार महोबिया ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए है! तिलक सोनकर और श्री दिनेश ध्रुव को छोड़कर बाँकी 14 अभ्यर्थियों ने आज निर्धारित अमानत राशि भी जमा कराई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47