Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी

20 अप्रैल को संवीक्षा, 22 अप्रैल को होगी नाम वापसी

कोरबा// लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई तथा अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी वहीं 22 अप्रैल को अपरान्ह 03 बजे से पूर्व अभ्यर्थी नाम वापस ले पाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा में चुनाव संबंधी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र हेतु निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव की अभ्यर्थिता हेतु आगामी 19 अपै्रल 2024 (सार्व. अवकाश को छोड़कर) तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नाम निर्देशन पत्र लेने का समय दोपहर तीन बजे तक –
रिटर्निंग आफिसर कार्यालय से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक रहेगा। जबकि पूर्णतः भरे हुए नामांकन पत्र जमा करने का समय प्रातः 11 बजे से अपरांह तीन बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट कोरबा के प्रथम तल स्थित कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 02 में संपादित होगी।

07 मई को होगा मतदान-
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा जिले में सात मई को प्रातः सात बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया अवलोकन –
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक तैयारियां देखी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57