Advertisement

शासकीय विद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शासकीय विद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम का किया गया आयोजन

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रैली एवं मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया मतदान का संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा//कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड पाली के शासकीय विद्यालय अमगांव एवं विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान व तुमान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृखंला बनाकर मतदान शत-प्रतिशत करने संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं आगामी चुनाव के प्रति लोगों को सजग रहने, अनिवार्य एवं निष्पक्ष मतदान करने, प्रलोभन विहीन एवं भयमुक्त होकर सही व्यक्ति का चुनाव करने हेतु सभी मतदाताओं से आग्रह किया। साथ ही कमला नेहरू महाविद्यालय के एनएसएस के छात्रों द्वारा दीवारों पर नारा लेखन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57