Advertisement

निर्वाचन व्यय की सतत मानीटरिंग एवं रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश

निर्वाचन व्यय की सतत मानीटरिंग एवं रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश

व्यय प्रेक्षक मुकेश कुमार ने ली व्यय संबंधित टीम की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा //भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए अधिकृत व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार (आई.आर.एस.) ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में व्यय संबंधी बनाये गये विभिन्न समिति के नोडल अधिकारियों एवं सहायक व्यय प्रेक्षकों आदि की बैठक लेकर निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान व्यय से संबंधित समस्त गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाये। उन्होंने चुनाव को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए कहा कि यह एक जिम्मेदारी से जुड़ा कार्य है। व्यय संबंधी टीम के सदस्यों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने सीनियर अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर समय सीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करें। व्यय प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि फ्लाईंग स्कायड, स्थैतिक निगरानी दल तथा निर्वाचन व्यय से संबंधित टीमें विभिन्न जांच नाकों सहित अन्य स्थानों पर अलर्ट रहें। निर्वाचन व्यय का सही संधारण हेतु प्रत्याशियों के अलग-अलग फोल्डर तैयार किये जायें साथ ही सभी प्रकार की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन प्रस्तुत करें। उन्होंने टीम के सदस्यों को किसी प्रकार की चूक या लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री कुमार को निर्वाचन के दौरान व्यय से संबंधित समितियों व्यय निगरानी सेल, लेखा टीम, फ्लाईंग स्कायड, स्थैतिक निगरानी दल, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, व्यय लेखा, वीडियो अवलोकन दल आदि के विषय में जानकारी दी गई। बैठक में व्यय प्रेक्षक ने व्यय अनुवीक्षण से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों का त्रुटि रहित संपादन करने के निर्देश दिए।
सभाकक्ष में बैठक लेते हुए व्यय प्रेक्षक श्री कुमार ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन में सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया स्वच्छ एवं पारदर्शी हो इसके लिए सभी को सजग रहने कहा। बैठक में सी-विजिल एप्प के माध्यम से व्यय संबंधी जानकारी अपलोड करने के संबंध में भी प्रशिक्षण दी गई। व्यय प्रेक्षक ने गत विधानसभा निर्वाचन के दौरान व्यय से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान व्यय लेखा संबंधी कोई समस्या न रहे इस दिशा में सभी को कार्य करना है। उन्होंने वीडियो अवलोकन, फ्लांईंग स्कायड, स्थैतिक निगरानी दल के सदस्यों से उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया कि सभी टीम जिले में सक्रिय है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी.आर.महादेवा, जिला स्तरीय मास्टर टेªनर्स डॅा.एम.एम.जोशी सहित निर्वाचन व्यय से जुड़े नोडल अधिकारी,लेखा अधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57