Advertisement

हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में मतदान जागरूकता हेतु क्वीज प्रतियोगिता हुई आयोजित

हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में मतदान जागरूकता हेतु क्वीज प्रतियोगिता हुई आयोजित

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा //कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में जनपद पंचायत कटघोरा के शासकीय हाईस्कूल स्याहीमुड़ी में मतदान आवश्यक और लोकसभा निर्वाचन 2024 पर आधारित सामान्य ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीयूष मंझवार व गणेश रहे। द्वितीय स्थान पर गरिमा महंत व लक्ष्मी चौहान रहे और तृतीय स्थान आरती मंझवार व मंदाकिनी ने प्राप्त। प्रतियोगिता के विजेताओं को शिक्षकों के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
शासकीय हाईस्कूल लाद की छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।
एनएसएस के छात्रों के द्वारा ग्राम पंचायत लाफा एवं ग्राम पंचायत नगोई में दीवारों पर नारा लेखन करके मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57