Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु माइक्रो ऑब्जर्वर एवं ईवीएम कमीशनिंग स्टाफ का प्रशिक्षण सम्पन्न

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु माइक्रो ऑब्जर्वर एवं ईवीएम कमीशनिंग स्टाफ का प्रशिक्षण सम्पन्न

अम्बिकापुर //कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में लोकसभा निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशिक्षण जारी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ईवीएम कमीशनिंग स्टाफ एवं कलेक्टरेट सभाकक्ष में माइक्रो ऑब्जर्वेशन को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ईवीएम कमीशनिंग प्रशिक्षण में अधिकारी-कर्मचारियों को कमीशनिंग से संबंधित बारीकियों को विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान बताया गया कि ईवीएम कमीशनिंग निर्वाचन में होने वाला सर्वाधिक जिम्मेदारी पूर्ण कार्य है, अतः यहां पर किसी तरह की गलती ना हो, इसका ध्यान रखें। प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित क्रमांक की मशीन किस बूथ के लिए आवंटित है, इसका विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बैलेट पेपर तथा पिंक पेपर सील पर आरओ के हस्ताक्षर अनिवार्य रुप से चेक करने की सलाह दी गई। डीएलएमटी डॉ दीपक सिंह ने कहा कि कमीशनिंग करते समय दो बातों का विशेष तौर पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है, पहली, कैंडिडेट सेट करते समय तीनों मशीनें आपस में जुड़ी होनी चाहिए तथा वीवीपैट चालू अवस्था में होना चाहिए, दूसरा कमीशनिंग के बाद अनिवार्यतया सीआरसी की जानी चाहिए और वीवीपैट को लॉक अवस्था में रखना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वहीं माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्य में उनकी भूमिका एवं दायित्वों के सम्बंध में बताया गया। बताया गया कि यहां पर सिर्फ निगरानी रखने का महत्वपूर्ण कार्य करना है और मतदान केंद्र पर पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा कराते हुए ऑब्जर्वर को इसकी रिपोर्ट देनी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57