Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप प्रभारी श्रीमती ज्योति दीवान के नेतृत्व में ईएलसी क्लब के सदस्य एवं सभी छात्र-छात्राओं ने उपरोक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
कमला नेहरू महाविद्यालय में विगत दिवस आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में कुमारी विनीता पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रतीक यादव द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में सुभा महंत प्रथम स्थान, ममता बंजारे द्वितीय स्थान एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विनीता पटेल प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान कुमारी गीता ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने बधाई दी एवं समस्त छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय गोपालपुर में विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान हेतु शपथ एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने का संकल्प लिया गया तथा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। भारत स्काउट एवं गाइड आदिवासी कन्या आश्रम तुमान की छात्रा बुलबुल ने महिलाओं को हाथों में मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रजगामार में ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए शपथ लेकर रैली निकाली। ग्राम पंचायत ढेंगुरडीह में स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा दीवारों पर नारा लेखन करके शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57