Advertisement

पेडन्यूज एवं भ्रामक खबरों पर रखें नजर

पेडन्यूज एवं भ्रामक खबरों पर रखें नजर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा//भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा कोरबा क्षेत्र अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा (आईएएस) ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन संबंधी शिकायतों हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम तथा मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति तथा व्यय निगरानी कक्ष का आकस्मिक अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे उपस्थित थी।
प्रेक्षक आई.ए.एस. मीणा ने वाणिज्य कर कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु बनाये गये मीडिया अनुप्रमाणन और मीडिया अनुवीक्षण इकाई(एमसीएमसी), वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम, का अवलोकन किया। नोडल अधिकारी विकास चौधरी, आर. पी. महादेवा ने नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने नोडल अधिकारी कमलज्योति जाहिरे को निर्देशित किया कि एमसीएमसी इकाई की टीम प्रतिदिन के अखबारों, टीव्ही चैनलों, सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही प्रचार संबंधी सामाग्रियों को चिन्हित कर पेड न्यूज के प्रकरण हेतु प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान भ्रामक खबरों तथा विज्ञापनों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने मीडिया सेंटर, एमसीएमसी कक्ष, वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में बारीकी से जानकारी ली और निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को दी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57