Advertisement

निष्पक्ष और २ाांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना हम सबका दायित्व

निष्पक्ष और २ाांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना हम सबका दायित्व: प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा

प्रेक्षक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के विधानसभाओं के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा (आईएएस) प्रेक्षक कैलाश सुखदेव पगारे (आईएएस) तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन कोरबा जिला अंतर्गत नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे तथा अन्य नोडल अधिकारियों ने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदान संपन्न कराने की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रेक्षक मीणा ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी रहकर २ाांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रेक्षकों ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मतदान कराने की भागीदारी को बेहतर पहल बताते हुए सभी अधिकारियों को आपस समन्वय स्थापित कर निर्वाचन संपन्न कराने की बात कही।
नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वसंत ने कोरबा लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत विधानसभावार की जा रही तैयारी, प्रशिक्षण, मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी तथा विगत चुनाव की स्थिति सहित अन्य जानकारी दी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोरबा जिला एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विधानसभा में मतदान केंद्रों, मतदाताओं, अतिरिक्त मतदान केंद्रों तथा मतदान केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्र, वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को होम वोटिंग, मतदान केंद्रों में पीडब्ल्यूडी वोटर हेतु व्हील चेयर तथा रैम्प की उपलब्धता एवं आवश्यक सहयोग हेतु स्काउट गाइड के संबंध में तथा निर्वाचन में संलग्न अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। इसी तरह नोडल अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने मतदान केंद्रों में किए जाने वाले वेबकास्टिंग, फर्नीचर सामग्री व्यवस्था, सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा ने मानव संसाधन, प्रशिक्षण, स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता, संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज ने ईवीएम व्यवस्था, विकास चौधरी ने आदर्श आचरण संहिता अंतर्गत की जा रही कार्यवाही, गौतम सिंह ने ईडीसी-डाक मतपत्र, जी आर जांगड़े ने लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, अमित झा ने सेक्टर अनुसार रूट चार्ट, सीएसपी श्री रवींद्र मीणा ने सुरक्षा बल उपलब्धता तथा नोडल अधिकारी मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया कमेटी ने कमलज्योति ने एमसीएमसी टीम द्वारा प्रतिदिन सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अंतर्गत पेड न्यूज पर की जा रही निगरानी के संबंध में जानकारी दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57