
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
धनगांव वितरक नहर के सीसी लाईनिंग के लिए 22.71 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा मुंगेली जिले के विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत मनियारी जलाशय योजना के डी-2 शाखा नहर की धनगांव वितरक नहर के 5वें किलोमीटर से 26वें किलोमीटर तक सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 22 करोड़ 71 लाख 68 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस नहर का सीसी लाईनिंग कराए जाने से इस योजना की सिंक्षाई क्षमता में 1909 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही बचत जल से 238 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 5855 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।









