Advertisement

CG NEWS : एसपी रामकृष्ण साहू ने भ्रमण दौरान चौकी कंडरका का लिया जायजा

एसपी रामकृष्ण साहू ने भ्रमण दौरान चौकी कंडरका का लिया जायजा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने भ्रमण दौरान पुलिस चौकी कंडरका का जायजा लिया। इस दौरान सभी अधिकारियों व जवानों को कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, लंबित संमंस, लंबित वारंट व ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली किये जाने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने तथा थाना प्रभारी को अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिलें के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस हैैं जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया हैैं उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाने तथा अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आर्दश आचार सहिंता के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस चौकी कंडरका के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47