Advertisement

CG NEWS : पहली बार मतदान कर प्राची मिश्रा बेहद खुश नजर आई

पहली बार मतदान कर प्राची मिश्रा बेहद खुश नजर आई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुंद//पहली बार मतदान करने 18 प्लस आयु वर्ग के क्लब पारा निवासी युवा मतदाता प्राची मिश्रा बेहद खुश नजर आई। प्राची मिश्रा ने उत्साह के साथ मतदान किया। आदर्श मतदान केन्द्र शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाणिज्य भवन में वे सुबह से मतदान करने पहुंची थी। प्राची ने कहा कि यहां मतदान केंद्र का साज सज्जा देखकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया, कूलर, पानी की अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था को सराहा और अपने जैसे युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47