Advertisement

CG NEWS : धमतरी प्रभारी योगेश तिवारी ने हेलीपैड में प्रधानमंत्री मोदी से की मलाकात, सभी 11 सीटे जीतने का दिया भरोसा

धमतरी प्रभारी योगेश तिवारी ने हेलीपैड में प्रधानमंत्री मोदी से की मलाकात, सभी 11 सीटे जीतने का दिया भरोसा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – भाजपा नेता योगेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धमतरी आगमन पर उनसे हेलीपेड में मुलाकात किया। इस दौरान भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री को बेमेतरा ज़िले की पावन भूमि पर आने का न्योता दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि क्षेत्र की जनता आपसे मिलने के लिए लालयित हैैं। गौरतलब हो कि योगेश तिवारी को धमतरी का प्रभारी बनाया गया हैं। वह भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लिए जी जान से जुट गए हैं। भाजपा किसान नेता एवं धमतरी प्रभारी योगेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ के लोगों से विधानसभा चुनाव के पहले जो भी कार्य करने का गारंटी का वादा किया था, वो सभी वादे मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय की सरकार ने पूरे किये। योगेश तिवारी ने दावा किया है कि मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन ऐसा हैं कि छत्तीसगढ़ में हम पूरे के पूरे 11 लोकसभा सीट जीतने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया हैं कि उनके पास प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों का चुनावी सर्वे हैं, जिसमें भाजपा छत्तीसगढ़ की पुरे 11 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बहुत अच्छी हैं। यहां की जनता एक बार फिर आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47