Advertisement

CG NEWS : सलधा में 108 बटुको का उपनयन संस्कार

सलधा में 108 बटुको का उपनयन संस्कार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के शिवगंगा आश्रम में आज 108 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार विधि विधान से पुज्यपाद अनंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती महाराज 1008 के आशिर्वाद से परमपूज्य दण्डि स्वामी श्रीमज्जयोतिर्मयानंदः सरस्वती महाराज के सानिध्य में आचार्य रवि शास्त्री, प्रविण गर्ग, नरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा सम्पन्न कराया गया। मुख्य यजमान के रुप में महेश शर्मा श्रीमती रश्मिता शर्मा रहें। उपनयन संस्कार में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के अलावा मप्र के बटुक शामिल हुए। उपनयन संस्कार में शामिल बटुकों एवं उनके परिजनों के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था शिवगंगा आश्रम के द्वारा किया गया था। उपनयन संस्कार में मुख्य रूप से सर्व ब्राह्मण समाज के उपप्रांताध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय, सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला, सुनिल दत्त दुबे सहसपुर लोहारा, भोला तिवारी, शंकर तिवारी सिल्हाटी, राधेश्याम चौबे लोरमी, धनंजय दीवान देवकर, रामस्वरूप पाण्डेय खण्डसरा, रामानंद त्रिपाठी, जय पाण्डेय, मनोज दुबे, संजीव तिवारी बेमेतरा, जुगल किशोर शर्मा धमनी, संजय दुबे पण्डभट्टा के साथ मातृ शक्ति के रुप श्रीमती विधि तिवारी, स्वेता शर्मा, अंजना दुबे, कुमुदिनी दीवान, सुनिता तिवारी, निवेदिता तिवारी, कुमारी अनंता दीवान, आरती पाण्डेय, माधुरी पाण्डेय, सुमन पाण्डेय शामिल रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47