Advertisement

CG NEWS : मतदाता पर्ची बांटने लोगों के घर खुद पहुंचे कलेक्टर, मतदान अवश्य करने का दिया संदेश

मतदाता पर्ची बांटने लोगों के घर खुद पहुंचे कलेक्टर, मतदान अवश्य करने का दिया संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर//भारत निर्वाचन आयोग के लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु 07 मई को तृतीय चरण में मतदान होना है। मतदान से पूर्व बीएलओ के द्वारा घर घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है।
रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर स्वयं मतदाता पर्ची वितरण के कार्य का जायजा लेने निकले। उन्होंने स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर मायापुर, बौरीपारा, नवापारा, चोपड़ापारा सहित अन्य वार्डों में घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया। कलेक्टर श्री भोस्कर ने मतदाताओं को वोट के महत्व को बताते हुए 07 मई मतदान दिवस पर मतदान केंद्र में जाकर मतदान अवश्य करने अपील की। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी मिलकर ग्राहकों को मतदान हेतु जागरुक करने कहा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक और सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर ने भी इस कार्य में सहयोग किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57