Advertisement

CG NEWS : सरगुजा संसदीय क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग वर्ग के 334 मतदाता करेंगे होम वोटिंग

सरगुजा संसदीय क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग वर्ग के 334 मतदाता करेंगे होम वोटिंग

होम वोटिंग के लिए मतदान तिथि 29 एवं 30 अप्रैल

अम्बिकापुर // लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराये जाने के लिए होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए जिले में 29 एवं 30 अप्रैल 2024 को 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाता अपने घर में ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

संसदीय क्षेत्र में 334 लोगों को मिलेगी होम वोटिंग की सुविधा
सरगुजा जिले में 166 मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी। इनमें 127 मतदाता 85 वर्ष की आयु से अधिक वर्ग के हैं और 39 मतदाता 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता हैं। इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए घर पर मतदान की सुविधा मिलेगी। मतदान के निर्धारित तिथि को प्रातः 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान किया जायेगा। जिले में होम वोटिंग सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 21 दल गठित किए गए हैं जिनमें 42 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। साथ ही 4 रिजर्व दल भी गठित किए गए हैं।

इसी तरह सरगुजा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर जिले में 112 मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें 85 वर्ष की आयु से अधिक वर्ग के 66 मतदाता एवं 46 दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हें होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। इसी तरह सूरजपुर जिले में 56 मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी। जिसमें वर्ष की आयु से अधिक वर्ग के 37 मतदाता एवं 19 दिव्यांग मतदाता हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57