छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

CG NEWS : सचिन पायलट दो दिन के सरगुजा दौरे पर

CG NEWS : सचिन पायलट दो दिन के सरगुजा दौरे पर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर/कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट आज 30 अप्रेल मंगलवार को दो दिन के सरगुजा दौरे पर आ रहे हैं।स्टार प्रचारक पायलट दो दिनों में छोटी-बड़ी आधा दर्जन चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कल दोपहर बाद अम्बिकापुर आएंगे।अम्बिकापुर में उनकी तीन नुक्कड़ सभा रखी गयी है। महामाया मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत पायलट शाम 5 बजे से सद्भावना चौक, 6 बजे गांधीनगर और शाम 7 बजे नया बस स्टैंड में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।रात्रि विश्राम अम्बिकापुर में होगा।अगले दिन बुधवार 1 मई को सचिन पायलट की सभा प्रतापपुर विधानसभा के भैयाथान में होगी। वे हेलीकाप्टर से 11बजे भैयाथान पहुचेंगे । दूसरी सभा लखनपुर और तीसरी सभा सूरजपुर में होगी। सूरजपुर की सभा उपरांत पायलट रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!