Advertisement

CG NEWS : 1 मई को श्रमिक महासम्मेलन

CG NEWS : 1 मई को श्रमिक महासम्मेलन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर : ट्रेड यूनियन कौन्सिल छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रत्येक वर्ष 1 मई को दशकों से श्रमिक महासम्मेलन आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष लोकसभा चुनावों के मध्य 1 मई की तिथि होने के कारण ट्रेड यूनियन कौन्सिल ने श्रमिक महासम्मेलन का कार्यक्रम चुनाव आचार संहिता के परिपालन के परिपेक्ष्य में स्थगित कर दिया है। ट्रेड यूनियन कौन्सिल के प्रांताध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन से जुड़े अनेक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में संलग्न हैं, एवं कौन्सिल से जुड़े श्रमिकों की अपनी अपनी विभिन्न राजनीतिक विचारधारा है। ऐसे में आयोजन किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के संपन्न हो जाने के उपरांत इस कार्यक्रम को किसी अन्य रूप में किया जाएगा, इसकी यथा समय जानकारी सभी को दे दी जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57