Advertisement

CG NEWS : निष्पक्ष व पारदर्शिता से चुनाव पूर्ण कराने हेतु मतदान कर्मियों को दिया गया अंतिम चरण का प्रशिक्षण

CG NEWS : निष्पक्ष व पारदर्शिता से चुनाव पूर्ण कराने हेतु मतदान कर्मियों को दिया गया अंतिम चरण का प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल निष्पादन हेतु नियुक्त मतदान कर्मियों को तीसरे व अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभावार आयोजित इस प्रशिक्षण में आज कोरबा के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधानसभा कोरबा हेतु नियुक्त मतदानकर्मियों को एवं साडा कन्या विद्यालय में रामपुर विधानसभा के मतदान कर्मियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 व 03 शामिल हैं। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित हुआ। प्रथम पाली प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित हुई। इसी प्रकार शेष कटघोरा व पाली तानाखार विधानसभा के मतदान कर्मियों को विगत दिवस अंतिम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 07 मई को मतदान होगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। जिले में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव पूर्ण कराने हेतु रामपुर विधानसभा के लिए 1393 मतदान कर्मियों एवं कोरबा विधानसभा के लिए 1150 महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह कटघोरा विधानसभा क्षेत्र मंे 1273 तथा पाली-तानाखार के लिए 1464 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 में कोरबा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों में सफलता पूर्वक मतदान कराने की जिम्मेदारी महिला मतदान कर्मियों को सौपीं गई है। महिला मतदान कर्मियों में भी निर्वाचन पूर्ण कराने हेतु पूर्ण उत्साह नजर आ रहा है। सभी महिलाओं ने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान कर्मियों को पूर्व में हुए प्रशिक्षण का स्मरण कराते हुए मॉक पोल, डेटा क्लियर, निर्वाचन सामग्री की जांच, ईवीएम से मतदान कराने, ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक लाने सहित अन्य आवश्यक कार्याे के संबंध में पूरी जानकारी दी गई एवं उनकी शंकाओ का समाधान भी किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57