Advertisement

CG NEWS : मतदान कराने कोरबा जिले से बाहर जाएंगे मतदान कर्मी!

CG NEWS : मतदान कराने कोरबा जिले से बाहर जाएंगे मतदान कर्मी!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोरबा //लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले से अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल के रूप में गौरेला-पेण्ड्रा (मरवाही विधानसभा) क्षेत्र में लगाई गई है। उक्त मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को गौरेला-पेण्ड्रा ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था की गई है। एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा ने बताया कि विकासखण्ड कोरबा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बस पीजी कॉलेज कोरबा, करतला क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करतला खेल मैदान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर खेल मैदान तथा प्राथमिक शाला बरपाली के खेल मैदान के सामने से बस रवाना होगी। पोड़ी-उपरोड़ा तथा कटघोरा क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बस तहसील कार्यालय कटघोरा से तथा पाली क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली से बस रवाना होगी।
सभी बसें 05 मई को दोपहर 12 बजे मतदान दल को लेकर गौरेला-पेण्ड्रा के लिए रवाना होगी। बस में जाने वाले सभी मतदान दल की उपस्थिति हेतु अटेंडेंस ली जाएगी। कुल 846 कर्मचारियों हेतु 19 बसों की व्यवस्था की गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05