Advertisement

CG NEWS : प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा से आम नागरिक निर्वाचन संबंधी कर सकते हैं शिकायत!

CG NEWS : प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा से आम नागरिक निर्वाचन संबंधी कर सकते हैं शिकायत!

सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे के मोबाइल में भी किया जा सकता है सम्पर्क

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोरबा// लोकसभा निर्वाचन 2024 कोरबा लोकसभा अंतर्गत जिले के सभी चारों विधानसभा (रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार, कोरबा) हेतु सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा (आईएएस) से आम नागरिक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस कक्ष क्रमांक-1 में मुलाकात कर सकते हैं। इसी तरह उनके मोबाइल नम्बर 7647045883 में सम्पर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।
इसी तरह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दो विधानसभा (भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़), जिला कोरिया के 01 विधानसभा (बैकुण्ठपुर) एवं जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के 01 विधानसभा (मरवाही) हेतु सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे (आईएएस) को नियुक्त किया गया है। उक्त विधानसभा के संबंधित निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए आम नागरिक एनटीपीसी स्थित कावेरी गेस्ट हाउस में सुबह 09 से 10 बजे तक कक्ष क्रमांक 01 में मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही इनके मोबाइल नंबर 7647046318 में संपर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05